परस साहू
गुण्डरदेही।
ओरमा ग्राम पंचायत की सरपंच *मंजूलता साहू* ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए दो बेटियों को *कन्यादान स्वरूप ₹3100-₹3100* की राशि भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
*14 माह में सुशासन, विकास की ओर बढ़ता ओरमा*
सरपंच मंजूलता साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ओरमा 14 माह के कार्यकाल में शानदार विकास की ओर अग्रसर है।
*कन्यादान कार्यक्रम में मौजूद रहे:*
सरपंच मंजूलता साहू, कमलेश्वरी साहू, वरिष्ठ पंच सुदामा साहू, डोमार कुंभकार, फ़गिनी निषाद, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष महादेव निषाद, लीलाधर साहू, बलराम साहू, खिलेश्वर माली, दीनू सोनकर, मनीष यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी।
*सरपंच का बयान:*
मंजूलता साहू ने कहा कि _“पंचायत चुनाव 2025 में किए गए अधिकांश वादे जनता को समर्पित कर दिए हैं। 14 महीने के कार्यकाल में 14 से ज्यादा घोषणाएं पूर्णता की ओर हैं। आम जनता के सहयोग से ओरमा ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत के तर्ज पर आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है। शासकीय योजनाएं सीधे हितग्राहियों के घर तक पहुंचाने का काम चल रहा है।”_
चुनावी वादे पूरे करने और बेटियों के सम्मान के लिए ग्रामीणों ने सरपंच के इस कदम की सराहना की।

