Skip to main content

PATRIKA24x7

सेवा संकल्प अभियान जल जन सेवा के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति किया जागरूक।

परस साहू बालोद

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व आयोजित हुई जागरूकता गतिविधि।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में विगत दिनों विकासखंड बालोद के ग्राम पंचायत हीरापुर में ‘जल जन सेवा’ के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। यह गतिविधि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के निर्देशानुसार आयोजित की गई।

जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल के महत्व की जानकारी देते हुए पानी का सदुपयोग करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि जल का संरक्षण केवल वर्तमान जरूरतों के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आवश्यक है।

स्वच्छ जल, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूकता की यह पहल ग्रामीणों को अपने गांव में जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के लिए सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!