Skip to main content

PATRIKA24x7

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

परस साहू बालोद

जनहित से जुड़े कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर।

जिला पंचायत बालोद की सामान्य सभा की बैठक विगत 05 नवंबर को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसके पश्चात सहकारिता, कृषि, विद्युत, खनिज, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में आवश्यक तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में सदन द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनहित के कार्यों में गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने विभागीय अधिकारियों को सदन द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!