परस साहु बालोद
*गुण्डरदेही।* ब्लॉक मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम भांठागांव (आर) में आंगनबाड़ी केंद्र में दीप पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शालिनी बंजारे ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आंगनबाड़ी में दीप एवं फुलझड़ी जलाकर दीपावली पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ता शालिनी बंजारे ने कहा कि आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता बड़ी उम्मीद से अपने बच्चों की शिक्षा की शुरुआत आंगनबाड़ी से करते हैं। सरकार ने भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर सारी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी है, जिसका हम शत-प्रतिशत पालन करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम बच्चों को प्रतिदिन अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, अच्छा भोजन देने के साथ-साथ समय-समय पर मनोरंजन भी कराते हैं। पूरे देश में मनाए जाने वाले दीपावली पर्व पर भी हमने बच्चों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया है।
