शासकीय प्राथमिक शाला चैनगंज में छात्रों को बांटे गए गणवेश।
लीलाधर साहू गुण्डरदेही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाती हैं,उसी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश महोबिया ने प्राथमिक शाला चैनगंज के छात्र-छात्राओं को गणवेश का वितरण किया साथ ही बच्चों को न्योता भोज कराया, शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया।…

